सांसद अफजाल अंसारी के निधि से ग्राम प्रधानों के खाते में धन राशि से जुड़ी सूचना

सांसद अफजाल अंसारी के निधि से ग्राम प्रधानों के खाते में धन राशि से जुड़ी सूचना

गाजीपुर - वर्तमान समय में मा० सांसद गाजीपुर  अफजाल अंसारी  द्वारा सांसद निधि से ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य कराने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जा रहे है, अबतक प्राप्त कुल 652 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव के सापेक्ष वर्तमान में सांसद निधि अन्तर्गत कोई भी धनराशि उपलब्ध नहीं है। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की अवशेष किस्तों की धनराशि भविष्य में प्राधिकार पत्र के रूप में प्राप्त होनी हैं, उक्त प्राधिकार पत्र प्राप्त होने पर ही सांसद निधि से कोई भी प्रस्ताव ऑनलाईन स्वीकार किये जायेगें, इस प्रकार वर्तमान समय में प्राप्त ग्राम पंचातयों के प्रस्ताव पर कोई भी अग्रिम कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं है।

परियोजना निदेशक, राजेश यादव बताया कि भविष्य में प्राधिकार प्राप्त होने पर मा० सांसद जी से ऑनलाईन प्रस्ताव प्राप्त किये जाने के उपरान्त जिलाधिकारी महोदया, द्वारा कार्यदायी संस्थाओं का चयन करते हुए तद्नुसार कार्यवाही की जायेगी।