बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव निलम्बित, अशोक मिश्रा बने बिरनो थानाध्यक्ष
: गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव को शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर सोमवार की देर रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। और विभागीय जांच के निर्देश भी दिया है।
: इस निलंबन की कार्यवाही के साथ ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा को बिरनो थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है ।
इसी क्रम में भांवरकोल थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को दुल्लहपुर थानाध्यक्ष ,प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नंदगंज से थानाध्यक्ष भांवरकोल ,उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी हंसराजपुर से थानाध्यक्ष नंदगंज,
उप निरीक्षक गोविंद सिंह मौर्य चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भूड़कूड़ा से चौकी प्रभारी हंसराजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


