अयोध्या में राम आगमन तो शहाबुद्दीनपुर में शिव लिंग की हुई स्थापना

अयोध्या में राम आगमन तो शहाबुद्दीनपुर में शिव लिंग की हुई स्थापना

गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में वर्षों से भगवान शिव के मंदिर का चल रहा निर्माण कार्य पूरा होते ही जिस तरह अयोध्या में भगवान श्री राम लक्ष्मण माता जानकी का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े भव्यता के साथ किया गया ठीक उसी प्रकार शहाबुद्दीनपुर में शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई। स्थापना से पुर्व गंगा मैया का जल और मिट्टी डालकर हवन यज्ञ कर शुरुवात किया गया।

मौजूद ग्रामीण हर हर महादेव हरे राम हरे कृष्णा संगीत वादन के साथ पूरे मंदिर परिसर को सजावट कर खुशनुमा माहौल बनाए रखा मंदिर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने फीता काटकर किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है जहां पूरा देश दुनिया भगवान श्री रामचंद्र जी के आगमन पर देव दीपावली मना रहा है हर घर दीपक जलाया जा रहा है जैसे लग रहा है कि आज दीपावली का दिन है ठीक उसी प्रकार आज शिवलिंग की स्थापना के दिन मेरे द्वारा यह पुनीत कार्य बड़े ही सौभाग्य की बात है इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने शिव चर्चा के साथ ही संगीत भी प्रारंभ किया ग्रामीण गोवर्धन बिंद ने बताया कि यह मेरे गांव के लिए वर्षों से एक प्रयास चल रहा था सभी ग्रामीणों के सहयोग से भगवान शिव का मंदिर बन पाया है हम सभी गांव वासी बड़े ही सौभाग्यशाली है कि जहां अयोध्या में भगवान श्री राम महल में प्रवेश किए हैं वही हमारे गांव शहाबुद्दीनपुर में भगवान शिव का आगमन हुआ है हम सभी ग्रामीणों ने अपहरण किया है कि मंदिर को सुंदर और सुसज्जित ढंग से सजाने के लिए सबके सहयोग से आगे भी प्रयासरत रहेगें।

इस अवसर पर पूजारी रामनरेश और रामलोचन के साथ हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहीं।