छटा विशाल रक्त दान महोत्सव सम्पन्न, 221 रक्त यूनिट प्राप्त हुए

छटा विशाल रक्त दान महोत्सव सम्पन्न, 221 रक्त यूनिट प्राप्त हुए

नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर नोएडा द्वारा मंदिर प्रांगण में छटा विशाल रक्त दान महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स), न्यू दिल्ली, पीजीआई फ़ॉर चाइल्ड हेल्थ नॉएडा, और ज़िला अस्पताल, नोएडा की टीमें रक्त लेने के लिए आईं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्टी जे.एम. सेठ ने बताया कि आज  शिविर में रक्तदान करने 366 दाता आए, 145 लोगों को फिर आने के लिए कहा गया और 221 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह  हमारे ज़िले के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है। 

रक्तदान के साथ साथ एम्स न्यू दिल्ली की टीम ने नेत्र दान व अंग दान का आयोजन भी किया जिसमें 10 दाताओं ने नेत्र और अंगदान का संकल्प लिया।

मंदिर ट्रस्टी गुरिंदर बंसल ने बताया कि दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए  कई गर्णमान व्यक्तियों  ने जिनमें प्रमुख थे, डॉ महेश शर्मा, एमपी  व पूर्व केंद्रीय मंत्री, वी के सेठ, महासचिव- एनईए व एनईए की टीम, संजीव पुरी, वाईस चेयरमैन - पंजाबी विकास मंच व उनकी टीम, योगेन्द्र शर्मा, प्रधान, के के जैन महा सचिव फ़ोनरवा व उनकी टीम, संजय  मावी, प्रधान- RWA-56 व उनकी टीम ने आकर उनका उत्साहवर्धन किया। 
 
आयोजक हृदयपूर्वक सभी दाताओं, प्रायोजकों, ब्लड बैंकों की सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हैं। आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

लगभग 10 सदस्यों वाली ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रेरक एके. गुप्ता के नेतृत्व में किया। 
 
आयोजकों में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आरएन गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ,  जीके बंसल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा , ब्लड डोनेशन टीम के डा मनोज गोयल, करण अनेजा, मेहक सिंह, राजीव अजमानी, शैल माथुर,  अभिषेक जैन, पारुल सेठ, अनिल कनोतरा, के डी शर्मा, सुशील रियू, सुनीता जेटली आदि, व दाताओं के भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रबंध रितु सेठ, ऋचा गर्ग, रितु भांबरी, वंदना बंसल व रुचि अग्रवाल, ने दाताओं को इस नेक काम में योगदान  करने के लिए प्रेरित किया।