सामाजिक संस्था युवा शक्ति ने स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे उपहार

सामाजिक संस्था युवा शक्ति ने स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे उपहार

नोएडा: एक प्रेरणादायक पहल में, वाईएसएस संस्था के अध्यक्ष ने अपने छोटे बेटे तेजस गुप्ता का जन्मदिन युवा स्ट्रीट टू स्कूल में स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के साथ मनाया। इस अवसर पर, उन्होंने स्कूल के छात्रों को कपड़े, केक, चॉक्लेट और अन्य उपहार भी वितरित किए। प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए स्टील के बर्तनो का प्रयोग किया।

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए खुशी का अवसर था, बल्कि सामाजिक संस्था द्वारा किए गए नेक काम को भी दर्शाता है। युवा शक्ति अध्यक्ष सचिन गुप्ता एवं उनकी टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ खेल खेले और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल की सराहना करते हुए, युवा स्ट्रीट टू स्कूल के संचालक ने कहा, "यह हमारे बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था। टीम ने हमारे बच्चों के साथ जो समय बिताया और उन्हें जो उपहार दिए, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्थाओं और समाज के बीच एक मजबूत बंधन बनाने में मदद करेगा।" पुलिस प्रशासन  से चौकी इंचार्ज पंकज सेहरावत, महिला उपनिरिक्षक अंकुश चौधरी, स्वाति, आँचल और कांस्टेबल सोनिया ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और बच्चों  को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गौसदन गौशाला के पूर्व अध्यक्ष एन के अग्रवाल ने बताया की यह कार्यक्रम  निश्चित रूप से उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा, जो समाज के वंचित वर्गों की मदद करना चाहते हैं। यह दर्शाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज के कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद दुबे, राम गोपाल चौहान, सोनू वर्मा, रनपाल अवाना, सालव रघुवंशी, हिमांगी रघुवंशी, ठाकुर प्रसाद शुक्ला, अजय सिंह चौहान, स्नेहलता, सुनिल यादव, नैतिक गुप्ता, ज्योति गर्ग, मनीष पाण्डेय, कनिष्का राजपूत, अजय सिंह चौहान, सुमित, आकाश चौहान, सुषमा निषाद एवं अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।