स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब ने किया 1100 लीटर शीतल शरबत वितरण
भीषण गर्मी और तेज़ धूप से लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्प्रिंग मीडोज के एग्जिट गेट पर शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 1100 लीटर शीतल शरबत का वितरण कर हजारों राहगीरों, श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों, डिलीवरी कर्मियों, रिक्शा चालकों तथा स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

क्लब की इस जनसेवा पहल का उद्देश्य केवल लोगों की प्यास बुझाना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देना भी है। भीषण गर्मी के बीच क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ लोगों को शीतल शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में संदीप गुप्ता, सुरेंद्र, संजीव, प्रवीण, सुबीर, बापी, राकेश, विवान कटियार, मयंक, विकाश कटियार, जय गुप्ता, अवनीश, अतानु, कन्हैया, दिनेश, कृषाणु, प्रदीप राज नारायण, और चीकू का विशेष योगदान रहा। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को संभालते हुए शरबत वितरण को सफल बनाया।
स्प्रिंग मीडोज क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब खेल गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहता है। भविष्य में भी इसी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
क्लब ने सभी सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों से भी अपील की है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।


