आईआईए की मंथन बैठक, परिचय व संवाद का सफल रहा आयोजन

आईआईए की मंथन बैठक, परिचय व संवाद का सफल रहा आयोजन

नोएडा। सेक्टर 27 स्थित क्लब 27 में आईआईए चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में मंथन बैठक -परिचय व संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए अविनाश गुप्ता उपस्थित रहे।

सीए अविनाश गुप्ता ने बजट के बारे में काफी महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताया और सदस्यओं को परिपूर्ण रूप से समझाया और बजट के बारे में सदस्यों कि जो भी समस्या थी उनको पूर्णरूप से हल किया और सभी सदस्यों ने सीए अविनाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय बजट 2024 में प्रत्यक्ष कर प्रस्ताव, प्रस्तुतीकरण में समग्र रूप से एमएसएमई और व्यक्तिगत निवेश पर उद्योगों पर बजट 2024 के प्रभाव के बारे में सभी विस्तृत जानकारी शामिल थी।

इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल , सीईसी मनीष गुप्ता, नोयडा चैप्टर के चैयरमैन नवीन गुप्ता, सचिव साहिल कुमार, संभागीय अध्यक्ष कुलदीप गोयल, कोषाध्यक्ष सीए मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सलाहकार आशीष मल्होत्रा, संयुक्त सचिव डा. मनीष पाडे, तरूण जैन, अंकित जैन प्रदीप सिंह, संदीप सहगल, अंकुर संगल, अनिरूद्व सारस्वत, एम.के अग्रवाल, महेश मुनद्रा, अंकित गुप्ता, गुरमीत सिंह, अंकित मेहरा, मोहित शर्मा समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।  

मंथन बैठक का संचालन व समापन सीए मनीष गुप्ता ने किया व धन्यवाद सचिव साहिल कुमार ने किया। मंथन मीटिंग में आए हुए लगभग 60 सदस्यों व अन्य अतिथियों ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया वह अंत में जलपान का आनंद उठाया।