बेसिक शिक्षा विभाग की अर्थी फूंककर और अस्थियों को नाले में विसर्जित कर किया विरोध

बेसिक शिक्षा विभाग की अर्थी फूंककर और अस्थियों को नाले में विसर्जित कर किया विरोध

नोएडा।PNI News। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई प्रथम लॉटरी में 80% बच्चों के आवेदन गलत तरीके से निरस्त कर दिए गए थे और स्कूलों और विभाग ने आर टी ई सीटों में भी गड़बड़ी कर दी थी जो अब लोगो के सामने आ गई जिसके कारण लोगो में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब बेसिक शिक्षा विभाग इसका दोषी स्कूलों को मान रहा है और स्कूल इन सबका ठीकरा विभाग पर फोड़ रहा है जिससे यह जांच का विषय बनता जा रहा है।

युवा क्रांति सेना के संस्थापक अविनाश सिंह के नेतृत्व में ग्राम निठारी स्थित मंगल बाजार चौक पर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आरटीई में की गई गड़बड़ी के विरोध में बेसिक शिक्षा विभाग की अर्थी फूंक कर और अस्थियों को नाले में विसर्जित कर विरोध किया।
इस अवसर पर अमित अवाना ने बताया की स्कूलों और बेसिक शिक्षा विभाग की मिलीभगत सबके सामने आ गई। यह लोग शिक्षा के अधिकार अधिनियम का मजाक उड़ा रहे हैं और अगर जिला प्रशासन इसकी निष्पक्ष जांच करें तो इसमें दोनों की बहुत बड़ी धांधलेबाजी देखने को मिलेगी। इनकी मिलीभगत से कई वंचित व असहाय बच्चों का भविष्य अंधकार में आ गया है।
राघवेंद्र दुबे ने कहा की अगर इस धांधलेबाजी की जांच जिला प्रशासन ने नही करवाई तो इस आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा और आंदोलन में कोई अनहोनी होगी तो उसका जिम्मेदार बेसिक शिक्षा विभाग होगा।
इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, रोहित यादव, मुमताज आलम, अर्जुन गौतम, अनूप चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता, संकर यादव, दीपक शर्मा, साधु वाल्मीकि आदि मौजूद थे।