निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ‘सुरक्षा के लिए दृष्टि, जीवन के लिए दृष्टि’ अभियान का सफल आयोजन
नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा वाईएसएस फाउंडेशन के सहयोग से नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों एवं निवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दृष्टि संरक्षण शिविर के साथ-साथ “सुरक्षा के लिए दृष्टि, जीवन के लिए दृष्टि” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर–39, नोएडा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों ने सहभागिता की। शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
सुरक्षा के लिए दृष्टि, जीवन के लिए दृष्टि कार्यक्रम के अंतर्गत नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन-संरक्षण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) वंदना त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश निदेशक(उद्यान) आनंद मोहन एसोसिएशन अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह महासचिव जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा सचिव नीरज राणा अमित कुमार सेक्टर-39 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जी एस सचदेवा वाईएसएस फाउंडेशन अध्यक्ष सचिन गुप्ता दुर्गा प्रसाद कीर्ति रवि की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
वाईएसएस फाउंडेशन एवं नोएडा एम्प्लॉई एसोसिएशन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


