टीवीएस मोटर ने पहली एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX की लॉन्च

टीवीएस मोटर ने पहली एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX की लॉन्च

नोएडा। टीवीएस मोटर कंपनी ने आखिरकार अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,99,000/- लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक टीवीएस की पहली ऐसी मोटरसाइकिल है जो खास तौर पर लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाई गई है।

इस बाइक में टीवीएस का बिल्कुल नया RT-XD4 इंजन दिया गया है, यह 299cc का वॉटर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। जो 35-3BHP की पावर और 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। इसमें 4 राइडिंग मोड्स टूर, रैली, अर्बन और रेन मिलते हैं, जिससे बाइक हर तरह के रास्ते पर स्मूथ चलती है।

ये बाइक जोश, रफ़्तार और क्रांति का नया जुनून देती है जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। टीवीएस की ये इस वर्ग की सबसे उत्तम बाइक है।

आज शनिवार इस बाइक का उ‌द्घाटन अदिति टीवीएस शोरूम नोएडा पर किया गया जिसका उद्घाटन टीवीएस के एरिया मैनेजर श्री रणविजय शशि और अदिति के एमडी श्री अरविंद शोरेवाला मौजुद रहे।