भारत में खाद्य प्रसंस्करण नवाचार को बढ़ावा देने के लिए टेट्रा पैक और एनआईएफटीईएम ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

भारत में खाद्य प्रसंस्करण नवाचार को बढ़ावा देने के लिए टेट्रा पैक और एनआईएफटीईएम ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली: खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग में वैश्विक अग्रणी, टेट्रा पैक ने भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य इस क्षेत्र में अनुसंधान को आगे बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) के दृष्टिकोण के अनुरूप, उद्योग में मूल्य संवर्धन को बढ़ाने, नुकसान को कम करने और सतत विकास और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, यह साझेदारी भारतीय खाद्य उद्योग को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने वाले प्रभावी समाधान देने के लिए तैयार है।

टेट्रा पैक साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक कैसियो सिमोस ने इस साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “टेट्रा पैक में, हम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए नवाचार को बढ़ावा देने और एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र व्यापक और विविध अवसर प्रदान करता है, जिसमें प्रत्येक उप-क्षेत्र अद्वितीय विकास क्षमता रखता है। एनआईएफटीईएम के साथ हमारी साझेदारी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिभा को निखारने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” 

उन्होंने आगे कहा, “इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा उद्देश्य अकादमिक और उद्योग की शक्तियों को एकजुट करना है, ताकि ऐसे समाधान विकसित किए जा सकें जो खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ाएं और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और वृद्धि का समर्थन करें।”

एनआईएफटीईएम के निदेशक और विभाग प्रमुख डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने कहा, “जैसे-जैसे वैश्विक खाद्य उद्योग निरंतर विकसित हो रहा है, हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार सर्वोपरि हैं, ऐसे में हमें उद्योग में मजबूत साझेदारियां बनाना अत्यावश्यक है। वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 ने वैश्विक खाद्य परिदृश्य की उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए विचारकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया है। एनआईएफटीईएम में, हम सहयोग की शक्ति में विश्वास करते हैं और टेट्रा पैक के साथ हमारा हालिया समझौता ज्ञापन इसका प्रमाण है। अपनी विशेषज्ञता की जोड़ देकर, हमारा लक्ष्य अनुसंधान और विकास की सीमाओं को आगे बढ़ाना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और भारत और इसके बाहर एक मजबूत, अधिक लचीला खाद्य प्रसंस्करण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।”

समझौता ज्ञापन निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है:

• अनुसंधान और विकास: औद्योगिक और सरकारी वित्त पोषित पहलों के लिए संयुक्त परियोजनाओं पर सहयोग करना, जिसमें प्रकाशन, पेटेंट और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे परिणामों पर दोनों संगठनों का संयुक्त रूप से स्वामित्व होगा।
• उत्कृष्टता केंद्र: सहयोगात्मक अनुसंधान और विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टेट्रा पैक द्वारा समर्थित एनआईएफटीईएम में एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करना।
• क्षमता निर्माण: खाद्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक प्रबंधन में ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्यशालाएं, प्रशिक्षण सत्र और सेमिनार आयोजित करना।
• इंटर्नशिप और प्लेसमेंट: विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करना, उन्हें खाद्य क्षेत्र में सफल करियर बनाने में मदद करने के लिए बहुमूल्य उद्योग अनुभव प्रदान करना। इसके अलावा, टेट्रा पैक पीएचडी विद्वानों के लिए स्नातकोत्तर फेलोशिप का समर्थन करेगा, जिसमें फेलोशिप, आकस्मिकता और यात्रा अनुदान सहित अनुसंधान में सहायता के लिए तीन वर्षों में वित्त पोषण की पेशकश की जाएगी।

टेट्रा पैक इंडिया और एनआईएफटीईएम के बीच यह सहयोग खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग उद्योग के लिए कई लाभ लेकर आएगा। अपनी विशेषज्ञता को मिलाकर, दोनों संगठनों का लक्ष्य संयुक्त अनुसंधान और विकास परियोजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना है। इससे नई तकनीकें और समाधान सामने आएंगे जो खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग के तरीकों को महत्वपूर्ण रूप से बेहतर बना सकते हैं।

भारत में खाद्य हानि और अपशिष्ट (एफएलडब्ल्यू) पर केंद्रित एक अध्ययन:
टेट्रा पैक और एनआईएफटीईएम भारत में विशेष रूप से डेयरी और फलों के मूल्य श्रृंखलाओं के भीतर खाद्य हानि और अपशिष्ट (एफएलडब्ल्यू) पर आधारित एक महत्वपूर्ण अध्ययन पर भी मिलकर काम कर रहे हैं। अध्ययन का उद्देश्य एफएलडब्ल्यू हॉटस्पॉट की पहचान करना, पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन करना और नीति विकास को निर्देशित करने के लिए डेटा-आधारित अंतर्दृष्टि प्रदान करना है। विशेष अनुसंधान के माध्यम से, इसका उद्देश्य भारत भर में डेयरी और फलों के मूल्य श्रृंखलाओं के विभिन्न चरणों में होने वाले जीएचसी उत्सर्जन सहित नुकसान के पर्यावरणीय प्रभाव को मापना है। इसके अलावा, अध्ययन भारत भर में उन विशिष्ट हॉटस्पॉट की पहचान करेगा जहां ये नुकसान सबसे अधिक हैं, और इन हॉटस्पॉट पर खाद्य हानि को कम करने के लिए आवश्यक हस्तक्षेपों की पहचान भी करेगा। भारत में दूध के उत्पादन और इसके बाद के चरणों के लिए हानि दर डेटा का विश्लेषण प्राथमिक मूल्यांकन-आधारित राष्ट्रीय अध्ययनों के आधार पर किया जाएगा। अंत में, वर्ष 2015, 2022 और वर्तमान अध्ययन में नुकसान के आंकड़ों के अनुमानों के अनुसार जीएचजी उत्सर्जन की तुलना और विश्लेषण किया जाएगा।

यह सहयोग भारत की अनूठी चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करने और स्थिरता के प्रति टेट्रा पैक की प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।