श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ने किया भूमिपूजन
नोएडा।PNI News। नोएडा स्टेडियम में पूर्व की भांति सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा जिसका आज विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
सांसद प्रतिनिधि एवं महासचिव संजय बाली ने बताया कि विद्वान पंडितों द्वारा हवन यज्ञ किया गया और ध्वज का पूजन कर उसको लगाया। निरंतर 35 वर्षो से रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोविड काल के कारण पिछले वर्ष रामलीला का मंचन नहीं किया गया था, इस वर्ष बहुत ही सुंदर लीला का मंचन भव्यता के साथ कोविड के नियमों का पालन करते हुये किया जायेगा। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक नोएडा एवं भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष उ0 प्र0 पंकज सिंह, श्रीमती विमला बाथम महिला अयोग अध्यक्ष उ0प्र0, डा. वी.एस. चौहान, संस्था के चेयरमैन टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, पियूष द्विवेदी, विपिन मल्हन ने बैठकर हवन पूजन एवं प्रार्थना की।

रामलीला मंचन के सभी कलाकार दिल्ली से रतनाकर, ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्षन के राकेष रत्नाकर अपने पूरे कलाकारों के साथ उपस्थित रहे। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन 06 अक्टूबर 2021 से लेकर 16 अक्टूबर 2021 तक की जायेगी। संस्था द्वारा सभी कार्य पूर्ण कर लिये गये है।

इस आयोजन में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के सदस्यगण कार्यकारी अध्यक्ष सुषील भारद्वाज, अल्पेष गर्ग, रमेश कुमार, अतुल मित्तल, एस.के.एस. राणा, रामकुमार शर्मा, चौधरी कुशलपाल सिंह, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एन.के. अग्रवाल, जैन समाज के संरक्षक डॉ एस.पी. जैन, प्रवीण बंसल, पंकज जिंदल, महिमा मित्तल, वीरेष तिवारी, राधा कृष्ण गर्ग, डिम्पल आनंद, अशोक मिश्रा, पूनम सिंह, अनिल गुप्ता, मित्रा शर्मा, प्रताप मेहता, राजीव गर्ग, सुनील गुप्ता, रामनिवास बंसल, विपिन बंसल, रोहित श्रीवास्तव, महेन्द्र कटारिया, कृष्ण मुरारी, प्रमोद रंगा, शारदा चतुर्वेदी, पुनीत शुक्ला, मनमोहन चौहान आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।


