तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसएसजीसीआईएसएफ सूरजपुर में तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एस एस जी सी आई एस एफ सूरजपुर में आगरा संभाग की वॉलीबॉल की 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026' का रंगारंग उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका त्यागी प्राचार्या द्वारा किया गया।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अगरा संभाग के विद्यालयों के कुल 160 छात्र-छात्राएँ अपना दमखम दिखाएंगे। अंडर 17 बालक वर्ग 8 टीम, अंडर 14 बालक वर्ग 4 टीम, अंडर 17 बालिका वर्ग 4 टीम, अंडर 14 बालिका वर्ग 1 टीम।

कार्यक्रम 05 मई से 07 मई, 2026 तक चलेगा।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा, "खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्म‌विश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना सर्वोपरि है।"

इस अवसर पर सभी टीम अनुरक्षक, निर्णायक मंडल, विद्यालय के शारीरिक विज्ञान शिक्षक डॉ शैलेन्द्र एवं गणमान्स नागरिक उपस्थित रहे।