यथार्थ हॉस्पिटल में 3 एडिशनल स्टेट -ऑफ़ -दा -आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ

यथार्थ हॉस्पिटल में 3 एडिशनल स्टेट -ऑफ़ -दा -आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ

अत्याधुनिक अतिरिक्त ओटी और अवॉर्ड-विजेता CSSD इंफ्रास्ट्रक्चर से हाई-एंड सर्जिकल सेवाओं को मिलेगी मजबूती

नोएडा के मरीजों को अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाएं, सुरक्षित इलाज, बेहतर संक्रमण नियंत्रण और तेज रिकवरी का लाभ मिलेगा

नोएडा: यथार्थ हॉस्पिटल ने सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए अपने नोएडा के सेक्टर 110 स्थित अस्पताल में 3 अतिरिक्त अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (मॉड्यूलर ओटी) का शुभारंभ किया है। इन नई सुविधाओं का उद्घाटन  यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी द्वारा वरिष्ठ डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मेडिकल समुदाय की उपस्थिति में किया गया।

यह विस्तार अस्पताल के सर्जिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती प्रदान करेगा। इन अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटरों को उन्नत CSSD (सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज डिपार्टमेंट) इंटीग्रेशन, उच्च स्तरीय संक्रमण नियंत्रण प्रणाली और आधुनिक स्टरलाइजेशन तकनीकों से लैस किया गया है। यह नई सुविधाएं किडनी ट्रांसप्लांट, एडवांस कार्डियो थोरासिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) सहित अन्य जटिल और हाई-एंड सर्जरी प्रक्रियाओं को और अधिक सुरक्षित एवं सटीक बनाने में मदद करेंगी।

रोगी सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को और मजबूत करते हुए, यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा को हाल ही में CAHO CSSD Excellence में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अस्पताल के उत्कृष्ट स्टरलाइजेशन मानकों और सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज मैनेजमेंट में अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को मान्यता देता है। इस अवसर पर डॉ. कपिल त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर यथार्थ ग्रुप  ने कहा, “किसी भी अस्पताल के लिए ऑपरेशन थिएटर सर्जिकल सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। और जब हम मॉड्यूलर ओटी की बात करते हैं, तो हम गुणवत्ता, सुरक्षा, सटीकता, आधुनिक तकनीक, बेहतर संक्रमण नियंत्रण और सबसे जटिल सर्जरी को उत्कृष्टता के साथ करने के आत्मविश्वास की बात करते हैं।

इन 3 अतिरिक्त अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ, हमारी CAHO द्वारा नंबर-1 रैंक प्राप्त अवॉर्ड-विजेता CSSD इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, विश्वस्तरीय सर्जिकल सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे मरीजों को अधिक सुरक्षित परिणाम, बेहतर सर्जिकल सटीकता और तेज रिकवरी का लाभ मिलेगा। यह विस्तार किडनी ट्रांसप्लांट और एडवांस CTVS जैसी जटिल सर्जरी में हमारी क्षमताओं को और मजबूत करेगा, साथ ही नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के मरीजों को उच्च स्तरीय सर्जिकल सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराएगा। यह हमारी ‘Advancing Care, Enhancing Lives (एडवांसिंग केयर एन्हान्सिंग लाइफ) ’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”