समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हुए निष्क्रिय
नोएडा। जैसे-जैसे 2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं वहीं नोएडा महानगर में समाजवादी पार्टी बिल्कुल हाशिये पर दिखाई दे रही है जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा का संगठन रोज नए नित्य कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच मे है वही प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता गहरी नींद में सोए हुए हैं!
समाजवादी पार्टी संगठन द्वारा प्रत्येक माह एक मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है परंतु अप्रैल माह में आश्रय गुप्ता वह बैठक भी आयोजित नहीं कर सके साथ ही प्रदेश कार्यालय से भेजे गए कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति नहीं रही..
महिला आरक्षण बिल को लेकर जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लगातार निशाना बना रहा है वही समाजवादी पार्टी द्वारा इसका विरोध किए जाने के बावजूद भी महानगर अध्यक्ष इस विषय पर ना तो कोई कार्यक्रम आयोजित कर सके और ना ही जनता के बीच में संदेश देने में कामयाब रहे
अभी हाल ही में विभिन्न पत्रकारों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक एक अवैध बैंक्विट हॉल में करने पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है परंतु इस विषय पर भी महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता की चुप्पी रहस्यमयी बनी हुई है विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में जनता द्वारा यह चर्चा की जाती है कि आश्रय गुप्ता कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं
पार्टी के अंदर यहां तक चर्चा चल रही है की आश्रय गुप्ता नहीं चाहते की पार्टी मजबूत तरीके से नोएडा में चुनाव लड़े अब इसका सही जवाब तो आश्रय गुप्ता ही दे सकते हैं


