चैलेंजर्स ग्रुप ने की देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आत्मीय मुलाकात
नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित सेक्टर 22, नोएडा स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्र “चैलेंजर्स की पाठशाला” के छात्रों ने भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की। इस दौरान छात्रों ने बताया कि वे “चैलेंजर्स की पाठशाला” व “पाठशाला ऑन व्हील्स” के माध्यम से शिक्षा के साथ कौशल आधारित गतिविधियां सीख रहे हैं और अपने हुनर को निखार रहे हैं।
बच्चों ने 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' से अपने हाथों से बने उपहार रामनाथ कोविंद को भेंट किए, जिन्हें उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया। रामनाथ कोविंद ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि ग्रुप का उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्म विश्वास को बढ़ावा देना है, ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचान कर बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।
ऐसी प्रेरणादायक मुलाकातें बच्चों के लिए नई ऊर्जा का काम करती हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मुक्ति हलदार, अंशिका, शीतल, अलीशा, अमन आदि बच्चों को चॉकलेट व अन्य उपहार देकर विदा किया गया। समस्त चैलेंजर्स ग्रुप परिवार के लिए यह मुलाकात प्रेरणादायक रही।


