उत्तराखंड नोएडा बसंतोउत्सव में पर्वतीय कलाकारों ने मचाई धूम

उत्तराखंड नोएडा बसंतोउत्सव में पर्वतीय कलाकारों ने मचाई धूम

नोएडा।PNI News। उत्तराखंड नोएडा बसंतोउत्सव के प्रथम दिन का आरंभ प्रातः
8 बजे माँ धारी देवी की डोली यात्रा के आगमन से प्रारंभ हुई, जिसके बाद बसंतोउत्सव मेले के सदस्यों द्वारा 10 बजे विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई, मेला का उद्घाटन प्रातः 11 बजे नोएडा हाट के चेयरमैन मुकेश शर्मा, औधोगिक क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नोएडा अथॉरिटी के पूर्व ओएसडी सी के शर्मा के द्वारा सुबह के सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस उत्सव में उत्तराखंड के खाद्य पदार्थ, वस्त्र, खानपान के साथ स्टालों पर उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों की खरीदारी हेतु भीड़ उमड़ती रही, जिसमे परिवार सहित मेले का आनंद लिया जा रहा है।

उत्तराखंड के दिव्यांग प्रतिभाओं की कला प्रदर्शन आज के दिन का मुख्य आकर्षण रहा।