खेती से ही देश की प्रगति - नवाब सिंह नागर

खेती से ही देश की प्रगति - नवाब सिंह नागर

नोएडा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज छेजारसी गांव में किसान चौपाल में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने मोदी की सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से किसानों को अवगत कराया उन्होंने बताया कहा की पिछले 9 साल में किस प्रकार  किसानों की दशा मे सुधार आई है , किसान योजना के अंतर्गत सिंचाई की व्यवस्था,मुफ्त बिजली की व्यवस्था,अच्छे बीज,खाद की व्यवस्था इत्यादि सुविधाएं किसानों को दी गई है गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई है l

पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की तीनो प्राधिकरणों के अन्तर्गत आने वाले गांव में किसानों की पुरानी आबादी बनी हुई है उनको उस समय बिना जांच किए अधिग्रहण कर लिया गया था उसका किसानों ने मुवावजा  नही उठाया जो ट्रेजरी में जमा कर दिया गया ऐसी पुरानी आबादियों को किसानों को वापस किया जाय और ट्रेजरी में जमा राशि को प्राधिकरण अपने तरीके से उपयोग करे इसमें किसानों और प्राधिकरण दोनो का फायदा है इस पर भी कार्य किया जा रहा है मोदी सरकार ने समाज के हर वर्गो के लिए अच्छे कार्य किए है।

किसान चौपाल में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा अमित त्यागी ने कहा की भाजपा सरकार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को आधार बनाकर काम कर रही है l पिछले 9 सालों में विश्व पटल पर भारत एक मजबूत देश बनकर उभरा है l

केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीब और गांव के लोगों के लिए काम कर रही है l कार्यक्रम में किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओमवीर अवाना, रवि यादव, महामंत्री मुक्तानंद शर्मा , घनश्याम यादव, विष्णु शर्मा, अनिल मास्टर, सर्वेश सिंह, विशंभर शर्मा,बबलू यादव, रोहित शर्मा, आदेश नंबरदार, संदीप उपाध्याय, वरुण यादव ,धर्मेंद्र यादव, पुष्कल गुप्ता, चंद्रभान शर्मा, रामकिशोर शर्मा, राजेंद्र शर्मा ,सेवक राम, ज्ञानचंद, राकेश, रामनाथ तोमर, आदि किसान उपस्थित हुए।