भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिधर का हुआ स्वागत समारोह

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशीधर उपाध्याय का सम्मान रमेश राठौर कोषाध्यक्ष MSME इंडस्टि्रयल एसोसिएशन नोएडा द्वारा सपरिवार अपने निवास स्थान सेक्टर 20 में किया गया एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, अनिल पेशावरिया, शाइनी मुरलीधरन, तुषार गोयल, विनय गुप्ता, पी. एस. सोलंकी, ममता सिंह, पी.सी. पंचोली, कन्हैयालाल गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।