जब तक वैभव सिंगल की डेड बॉडी नहीं मिलेगी धरना जारी रहेगा - सत नारायण गोयल
ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में 9 दिन से लापता युवा वैभव सिंघल की निर्मम हत्या की सूचना मिलने के बाद कस्बे के व्यापारियों ने धरना शुरू कर दिया है।
व्यापारी नेता सत नारायण गोयल ने कहा कि व्यापारियों की माँग है कि जब तक वैभव सिंगल की डेड बॉडी नहीं मिलेगी धरना जारी रहेगा ।

इस धरने में नोएडा वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव सिंघल अपनी टीम के साथ पहुंचे, रबूपुरा से सुनील तायल अपने क़स्बे के लोगो की टीम, झाझर से श्रीनिवास अग्रवाल, दनकौर से अतुल मित्तल,भारत मित्तल,आलोक गोयल अपनी टीम के साथ, नोएडा से सचिन गुप्ता, हर्ष सिंघल, पुष्कल गुप्ता, कपिल बंसल, मनीष गुप्ता, नवीन कुमार और भी गणमान्य लोग पहुँचे लगातार धरने में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।


