केंद्रीय विद्याल नॉएडा में मनाई जा रही है राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ
नोएडा। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-24, नॉएडा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगाठ के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विद्यालय में लागू करने के पश्चात् हुए बदलाव से अवगत कराना था। इस अवसर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने सभी गणमान्य अधिकारियों एव सम्वाददाताओं का स्वागत किया।

प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया एक अहम एवं महत्वपूर्ण कदम जो वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र की आवश्यकता को करने में मील का पत्थर साबित होगा । केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 5+3+3+4 डिजाईन वाले शैक्षणिक पूरा सरंचना को लागू किया गया है | कक्षा 5 तक की शिक्षा में मातृभाषा / स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा को अध्ययन के साथ -साथ सभी स्तर पर छात्रों को बागवानी नियमित रूप से खेलकूद, योग, नृत्य एवं व्यायाम के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है । कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों को निपुण भारत के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों से जोड़ा गया है तथा पढने में दक्षता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रुब्रिक विकसित किया गया है।

कक्षा पहली के विद्यार्थियो के लिए विद्या प्रवेश के अंतर्गत अल्पकालीन 3 माह का प्ले आधारित स्कूली शिक्षा प्रदान की जा रही हैं । उपस्थिति ड्रॉपआउट एवं सीखने के परिणामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को संख्या ज्ञान, आकृतिया एवं मापन से सम्बंधित तथ्यों की समझ विकसित हेतु वास्तविक एवं आभासी माध्यमों का प्रयोग के साथ ही जिज्ञासा एवं विषय से जुड़ाव पैदा करने के लिए खिलौना आधारित शिक्षा शास्त्र का प्रयोग किया जाता है । शिक्षको को विद्यालय स्तर एवं संभाग स्तर पर समय-समय पर सेवाकालीन प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में प्रतिभाग करने व नई शिक्षा तकनीकी को जानने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सत्र 2022-23 से ही कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आयु सीमा 6+ का अनुपालन किया जा रहा है | एनसीएफ एफएस पर आधारित जादुई पिटारा लर्निंग टीचिंग मटेरियल (जादुई पिटारा) के अनुसार बच्चों की आकाँक्षाओं और आवश्यक गतिविधियों के अनुरूप जादुई पिटारे में खेल खिलौने और अन्य शिक्षण सामग्रियों को एकत्रित कर शिक्षण कार्य को और अधिक रुचिकर बनाया जा रहा है | विद्यालय में अभिभावक - शिक्षक संघ है और विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा करने के लिए हर महीने बैठक (पीटीएम) आयोजित की जा रही हैं। प्राचार्य श्री अशोक कुमार गुप्ता जी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया है कि जिले के केंद्रीय विद्यालय ग्रेटर नॉएडा में बाल वाटिका इसी सत्र से शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-24, नॉएडा को पी एम् श्री कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया | इस कार्यक्रम के तहत 14500 विद्यालय चयनित हैं।
इस प्रेस वार्ता में पीयूष शर्मा क्षेत्रीय निदेशक सी बी एस ई नॉएडा, उर्मिला आर्या संयुक्त सचिव, सी बीएसई नॉएडा और राजेश सेठी, उप कुल सचिव हेड सीओइ सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय नॉएडा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
डॉ. करुणाकर उपाध्याय प्राचार्य ग्रेटर नॉएडा ने ओजस्वी संबोधन से नई शिक्षा नीति की सार्थकता पर प्रकाश डाला और संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। श्रीमति प्रियंका त्यागी प्राचार्या केंद्रीय विद्यालय सीआईएसएफ सूरजपुर ने पीपीटी के माध्यम से नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोकर प्रेस वार्ता में रखा तथा अनिल मिश्रा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दादरी की उपस्थिति ने भी प्रेस वार्ता को सुशोभित किया।


