सेक्टर-112 में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से हो रहे चुनाव से सम्पूर्ण सेक्टर में खुशी का माहौल
नोएडा। 1 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले सेक्टर-112 में नागेन्द्र सिह व विकास चौधरी की टीम को सेक्टर के 90 प्रतिशत लोगो का जन समर्थन लगातार मिल रहा है, सभी सेक्टर वासी नागेन्द्र सिह जी की टीम के रूप में सेक्टर में एक युवा व अनुभवि समावेशी टीम को सेक्टर की कमान देने हेतु उत्साहित है,
नागेन्द्र सिह व विकास, अमोल की टीम ने पिछले 18 माह में जो सेक्टर के लिए प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर व एक टीम के रूप में द्वारा जो कार्य कराये है उसकी चर्चा पूरे सेक्टर-112 ही नही आस-पास के सेक्टरों में भी है, उसी का परिणाम है कि प्रति दिन सुबह-शाम सेक्टर के लगभग 50-60 लोग लगातार सेक्टर में प्रचार प्रसार में शामिल होकर इस टीम की एक तरफा विजय का मार्ग प्रशस्त कर रहे है, विशेषकर सेक्टर की महिला शक्ति भी प्रचार प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रही है,

संपूर्ण सेक्टर वासी सेक्टर में पहली बार हो रहे इस लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लेने हेतु आतुर है व सेक्टर की कमान लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई टीम को देने हेतु अपने अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे है,


