अपना घर आश्रम में मनाया गया होली महोत्सव

अपना घर आश्रम में मनाया गया होली महोत्सव

नोएडा सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में आज महिला प्रभुजियों के लिए एक होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राधा शर्मा कीर्तन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए व सुंदर झांकिया प्रस्तुत हुई।

आश्रम टीम सदस्य विष्णु गोयल ने बताया कि अपना घर आश्रम महिला प्रभुजीयो को समर्पित है जो की शारीरिक, मानसिक तौर पर पीड़ित है उन्हें अपना घर आश्रम लाकर उपचार किया जाता है और उनके उत्तम रहन-सहन की व्यवस्था की जाती है। इस समय हमारे अपना घर आश्रम में 293 महिला प्रभु जी है जिनकी देखरेख में 26 लोगों की टीम दिन-रात लगी रहती है।

आश्रम टीम सदस्य निरंजन गुप्ता ने बताया कि आज के होली महोत्सव का आयोजन सोलंकी परिवार द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर निरंजन गुप्ता, श्रीमती शालू गोयल, बृजेश अग्रवाल, सोनू राणा, श्रीमती लाहोटी, निशी अग्रवाल, ताराचंद पायल, नरेश अग्रवाल, पवन शर्मा के साथ-साथ अन्य गण मन लोग उपस्थित रहे।