जनपद में होनी चाहिए फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन: मनोज मावी

जनपद में होनी चाहिए फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन: मनोज मावी

"अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उठाई मांग सौंपा ज्ञापन"

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनपद में मिलावटी दूधके संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम/नितिन मदान एडीएम प्रशासन को सौंपते हुए दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर में फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन होनी चाहिए। फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करने व जनपद में सैंपल की जांच के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रशासन की ओर से एक निशुल्क ओपन टेस्टिंग सेंटर खोलने सहित कई मांग की। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने बृहस्पतिवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में मिलावटी दूध के संदर्भ में बताया कि एफएसएसएआई के अनुसार देश भर में लगभग 70 प्रतिशत दूध के नमूनों को मिलावटी पाया गया। अपने जनपद में भी दूध का उत्पादन और मांग में भारी अंतर है, इसे लेकर व्यापारी दूध में मिलावट करते हैं, इसी कारण बच्चे और आम नागरिक बीमारियों का शिकार बनते हैं।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मांग की है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन होनी चाहिए, दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन होना चाहिए, जिसमें एक प्रतिनिधि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का भी शामिल हो, जनपद में सैंपल की जांच के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रशासन की ओर से एक निशुल्क ओपन टेस्टिंग सेंटर होना चाहिए, प्रशासन की ओर से जांच करने पर जब दूध में मिलावट की मात्रा पाई जाती है तो, इसका व्रहत रूप से प्रचार प्रसार सोशल मीडिया, अखबार आदि के माध्यम से होना चाहिए, ताकि आम नागरिक तक जागृति हो।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, सिंथेटिक और मिलावटी दूध के उत्पादन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करता है। ग्राहक पंचायत आपसे यह भी मांग करता है कि दूध में मिलावट की जिम्मेदारी तय की जाए जिस क्षेत्र में यह मिलावट पाई जाती है उस क्षेत्र के क्षेत्र-अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला अध्यक्ष मनोज मावी, मेरठ प्रांत सदस्य राजन शर्मा जी, सचिव प्रताप रावल जी प्रवीन कुमार सैन, रविंद्र चौधरी, शिवम मावी, कपिल भाटी, निर्देश प्रधान, सुशील प्रधान, बिरपाल मावी, प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।