किडज़ानिया ने नन्हे आगंतुकों के लिए ऐक्सपीरिएंशियल ज़ोन किया लॉन्च
किडज़ानिया ने नन्हे आगंतुकों के लिए ऐक्सपीरिएंशियल ज़ोन लॉन्च करने के लिए इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल्स, नोएडा और जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल, सेक्टर 50, नोएडा के साथ की साझेदारी
नोएडा। देश के सबसे बड़े इनडोर ऐजुटेनमेंट थीम पार्क, किडज़ानिया इंडिया ने आज नोएडा के सेक्टर 93बी और सेक्टर 50 में कैम्पस वाले इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल्स तथा नोएडा के सेक्टर 50 में स्थित जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में 8 साल तक की उम्र के बच्चों को बाल अवस्था का विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए की गई है।

नोएडा के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में शामिल ये दोनों स्कूल किडज़ानिया के साथ मिलकर सबसे छोटे आगंतुकों तक खेल-खेल में सीखने के फलसफे को दो विशेष स्थानों - जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल, सेक्टर 50, नोएडा ऐक्सप्लोरेशन लैब और इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल प्ले जिम - के माध्यम से पहुंचा रहे हैं; जिन्हें पूरी तरह से बच्चों के प्रारंभिक वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर के अनुभव के लिए यह साझेदारी इसलिए बहुत महत्व रखती है क्योंकि इसमें विचारपूर्वक 8 वर्ष तक की उम्र के बच्चों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है जो कि अत्यंत संस्कारग्राही आयु होती है, और प्रारंभिक शिक्षा की नींव पड़ती है। दोनों जगहों पर हर चीज़ - पैरों के नीचे की बनावट से लेकर उपकरणों के आकार और गतिविधियों की रफ्तार तक, नन्हे बच्चों के लिए सोच-समझकर कैलिब्रेट की गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो कि यह अनुभव न केवल आयु के अनुसार उपयुक्त हो, बल्कि उम्र के मुताबिक आवश्यक भी हो।
इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल्स, नोएडा और जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल, सेक्टर 50, नोएडा के डायरेक्टर, श्री मोहित ठुकराल ने कहा, ’’आज शिक्षा को किताबों और परीक्षाओं से आगे बढ़ना चाहिए। इससे हर बच्चे में जिज्ञासा, चरित्र और आत्मविश्वास पैदा होना चाहिए। स्कूल के तौर पर, हमारा दायित्व ऐसे फ्यूचर-रैडी व्यक्तियों को तैयार करना है जो सहानुभूति, इनोवेशन और ईमानदारी के साथ समाज का नेतृत्व कर सकें। जब सीखना सार्थक हो जाता है, तो बच्चे न केवल पढ़ाई में सफल होते हैं, बल्कि वे जीवन में भी उन्नति करते हैं।
जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल, सेक्टर 50, नोएडा ऐक्सप्लोरेशन लैब और इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल प्ले जिम के ज़रिए किडज़ानिया के साथ हमारी पार्टनरशिप इसी विज़न का एक स्वाभाविक विस्तार है, जिससे छोटे बच्चे अपनी जिज्ञासा, रचनात्मकता और अपने आस-पास की दुनिया से ऐसे तरीकों से जुड़ पाते हैं जो उनकी उम्र के मुताबिक अर्थपूर्ण हों।’’
किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, तरनदीप सिंह सेखों ने कहा कि ’’हम जी.डी. गोयनका ग्लोबल स्कूल के साथ साझेदारी करके ऐक्सप्लोरेशन लैब लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं - यह एक दिलचस्प जगह है जहां बच्चे विज्ञान के प्रयोगों में व्यस्त हो सकते हैं, जो जिज्ञासा और कल्पनाओं को जगाते हैं। इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल्स के साथ मिलकर, हम एक इंट्रैक्टिव प्ले जिम कॉन्सेप्ट भी ला रहे हैं जिसे परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे एक साथ जुड़ सकें, खेल सकें और यादगार पल बना सकें। इन अनुभवों को जो चीज़ सच में खास बनाती है, वह है परिवारों पर उनका फोकस, जहां सीखना और संबंध सहजता से एकाकार हो जाते हैं।’’


