एन्ड्राइड फोन, तमंचा, व मोटर साइकिल के साथ लुटेरे गिरफ्तार

एन्ड्राइड फोन, तमंचा, व मोटर साइकिल के साथ लुटेरे गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण व जनपद मे हुई लूट तथा चोरी की घटनाओ की सफल अनावरण करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा दिये गये निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम व सर्विलांस सेल प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मय टीम के द्वारा दिनांक 31.01.2023 को समय प्रातः 04.00 बजे भीतरी अण्डर पास से अभियुक्तगण 1. जयहिन्द पुत्र जितेन्द्र उर्फ गुड्डू राम निवासीग्राम विशेसरपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष 2.चन्द्रजीत कुमार पुत्र शिवकुमार राम निवासी हुसैनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 3.मोनू उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र विनय राम निवासी विशेसरपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष 4.मनीष चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम सलामतपुर (सनेहुआ)थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष 5.प्रताप कुमार पुत्र सोमारू राम बिन्द निवासी सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध जनपद के अलग अलग थानो पर मुकदमा पंजीकृत है। तलाशी से अभियुक्त 1.जयहिन्द पुत्र जितेन्द्र उर्फ गुड्डू राम निवासीग्राम विशेसरपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष से मोटर साइकिल नम्बर पैशन प्रो था । 2.अभियुक्त चन्द्रजीत कुमार पुत्र शिवकुमार राम निवासी हुसैनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष से एक अदद लैपटाप ACER काले रंग का है व एक अदद तमंचा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सम्बन्धित मु0अ0स0-18/2023 धारा-392/411/420 भा0द0वि0 व 3/25 आयुध अधि0 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर बरामद हुई जिसे दिनांक 17/18/01/2023 को तरांव रेलवे स्टेशन सैदपुर के स्टेशन मास्टर से लूटी गयी थी। 3. अभियुक्त प्रताप कुमार पुत्र सोमारू राम बिन्द निवासी सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष से चार हजार आठ सौ तीस रूपये नगद सम्बन्धित मु0अ0स0 07/2023 धारा 379/411 भादवि थाना भावरकोल बरामद हुई जिसे थाना भांवरकोल के मोटर साईकिल सवार की डिग्गी से चुराये गये रुपयों में अभियुक्त के हिस्से के शेष बचे रुपये हैं । 4.अभियुक्त मोनू उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र विनय राम निवासी विशेसरपुर छावनी लाईन थाना कोतवाली शहर जनपद गाजीपुर से एक अदद सैमसंग एन्ड्राइड मोबाइल जे 7 प्राइम जिसका आईएमईआई प्रथम 358972/08/363591/0 तथा आईएमईआई द्वितीय 358973/08/363591/8 5.मनीष चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम सलामतपुर (सनेहुआ)थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष जिसके कब्जे से सम्बन्धित मु0अ0स0 10/2023 धारा 392/411 भादवि थाना कासिमाबाद का बरामद हुआ जो थाना कासिमाबाद में लूटी गयी थी। बिना नम्बर की अपाची मोटर साइकिल काले रंग की जिसका बरामद जो अभियुक्त सोनू कुमार बिन्द पुत्र नन्दू बिन्द निवासी बिन्दपुरवा(सकरा) थाना कोतवाली शहर जनपद गाजीपुर की है जिससे अपराध करते थे ।