चोरी की नौ मोटर साइकिल के साथ तीन गिरफ्तार
गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह थानाध्यक्ष बरेसर धीरेन्द प्रताप सिंह मय हमराह तथा स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तो को मौके से 02 अदद मोटर साइकिल के साथ कामूपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से समय करीब 05.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो की निशानहदेही पर स्थान- ग्राम चकफातमा (अभियुक्त प्रमुख यादव के निमार्णाधीन मकान) के पास से 07 अदद चोरी की मोटर साईकिलो को बरामद किया गया ,गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द सबंधित धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों में
आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार उम्र 20 नि० कैथवली थाना नरही जनपद बलिया वर्तमान पता- नि० ग्रा० मोहबतपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष
.प्रमुख यादव पुत्र रामजी यादव नि० चकफातिमा थाना- करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष
, आकाश राम पुत्र जय नरायन राम नि० पहराजपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष। के रूप में पहचान हुई है।


