UPITS 2024: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने भी लिया भाग, लोगों को किया जागरूक

UPITS 2024: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने भी लिया भाग, लोगों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। जहां उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को इनवेस्ट यू पी के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 के माध्यम से  विभिन्न प्रकार की छूट के बारे में अवगत कराये जाने हेतु लखनऊ से अखिलेश जैन (सहायक अयुक्त औषधि ) व गौतम बुद्ध नगर के पूर्व में तैनात औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर को भेजा गया है, जिनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश के जनपद ललित पूर में फार्मास्यूटिकल पार्क व जेवर, जनपद गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल डिवाइस पार्क को विस्थापित किया जा रहा है।

यहां पर उद्यमियों को निर्माण शाला स्थापित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है . जिसके लिए संबंधित लाइसेंस अथवा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट निर्गत कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को रेगुलेटर और फैसिलिटेटर दोनों के रूप में नियुक्त किया जायगा। जिससे उद्यमियों को आवेदन से लेकर लाइसेंस प्राप्ति तक किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

स्टाल में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर द्वारा बनाया गया इंजेक्शन प्लांट का माडल प्रदर्शित किया गया।