रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने सहयोगियो का किया आभार प्रकट
नोएडा। बड़ा हर्ष हो रहा है कि श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी महोत्सव 2024 का समापन हो गया , यह रामलीला 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित की गई जिसमें सभी साथियों का भरपूर सहयोग रहा। बिना परिवार के और संगठन के सहयोग के कोई भी कार्य कर पाना संभव नहीं है ये कहना है विपिन अग्रवाल का।
साथ ही उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, और सभी दलों के नेताओं और संगठनों तथा संभ्रांत नागरिकों का आभार प्रकट किया और कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले उसमें कार्यक्रम आयोजन के परिजन का सहयोग जरूरी है, अगर उन्हें उनके बच्चे और परिजनों का सहयोग नहीं मिलता तो, वह भगवान राम की लीला का मंचन नहीं कर पाते, उनके सहयोग से वे हर वर्ष रामलीला का मंचन कर पा रहे हैं।
विपिन अग्रवाल ने कहा कि रामलीला के कार्य में प्रत्येक वर्ष लगभग उनकी तथा उनके परिवार और संगठन के लोगों का तीन महीना लग जाता है, सभी तन मन धन से कार्य में जुड़ जाते हैं, तभी रामलीला संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि कुछ कठिनाइयां आती है ,लेकिन भाई लोगों के सहयोग से उसे भी दूर कर लिया जाता है। उन्होंने रामलीला में हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, और पीयूष द्विवेदी का आभार प्रकट किया।
साथही प्रत्येक वर्ष रामलीला का मंचन करने वाले पंडित कृष्ण स्वामी का भी आभार प्रकट किया जो बेहतर कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन करते हैं।
सके इसके अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल नै नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारियों , दमकल विभाग ,एलआईयू विभाग ,यातायात विभाग ,पुलिस विभाग ,का जिन्होंने रामलीला आयोजन के लिए सभी अनुमति समय पूर्वक दी। उन्हें बधाई दी साथ ही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनागर, पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, दैनिक सच कहूं के संपादक ऋषिपाल अरोड़ा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्रीमती विमला बाथम, पूर्व मंत्री मदन चौहान, राकेश यादव, जोगिंदर अवाना, अनिल चौधरी का आभार प्रकट किया और कहा कि इन्होंने समय पर पहुंचकर दीप जलाकर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया।
साथ ही उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ का भी आभार प्रकट किया और कहा कि प्रत्येक वर्ष में रामलीला मंचन का अपनी लेखनी से शोभा बढ़ा रहे हैं, उसके लिए सभी का आभार प्रकट किया साथ ही डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मियों का सुरक्षा मोहिया करने का आभार प्रकट किया, इसके अलावा सभी का जिन्होंने रामलीला मंचन में सहयोग दिया आभार प्रकट किया ।
इसके अलावा आयोजन समिति का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तो एक दिन दूर नहीं जब उनकी रामलीला नोएडा ही नहीं एनसीआर में प्रमुख स्थान प्राप्त करेगी।
उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन कुमारी पूनम सिंह, राजेंद्र जैन, महासचिव गिर्राज अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघल, सह कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मेला प्रमुख संजय गोयल, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता , विकास बंसल , संदीप अग्रवाल, गौरव यादव , अशोक गोयल, सुभाष शर्मा, रामवीर यादव, CA मनोज अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,आदि का आभार प्रकट किया।


