सुदृढ़ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा विश्व हिन्दू परिषद

सुदृढ़ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा विश्व हिन्दू परिषद

विश्व हिन्दू परिषद समाज के उत्थान के लिए लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार 13 जुलाई 2025 को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 3 स्थित शेओरॉन इंटरनेशनल स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद की जिला स्तर की मासिक बैठक की गई। विहिप मासिक बैठक में संगठन की दृष्टि में गौतम बुद्ध नगर के विभाग, जिला और प्रखंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान से नोएडा विभाग मंत्री श्रीमान ललित जी एवं जिला संगठन मंत्री शुभम जी ने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के आगामी कार्यों पर खास चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उन कार्यों का विश्लेषण भी किया, जो पिछले कुछ महीनों में जिला एवं प्रखंड स्तर पर किये गये। जिला संगठन मंत्री ने विहिप कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ समाज को संगठन से जोड़ने की रूपरेखा भी समझाई।

संगठन मंत्री ने बैठक में सामाजिक समरसता बढ़ाने और लोगों को एकजुट करने की बात पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विश्वहिंदू परिषद द्वारा चल रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी जी ने की।

बैठक में विभाग सेवा प्रमुख श्रीमान अवधेश पांडेय, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्षा मिताली, जिला सह मंत्री फतह नागर, जिला कोषाध्यक्ष रक्त मनी पांडे, जिला प्रचार प्रमुख करण कपूर, जिला मातृशक्ति संयोजिका मोहिता, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भास्कर, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिवकुमार व्यास, जिला सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अक्षित चौधरी एवं प्रखंडों से आत्मा वर्मा, भानु, कुलदीप सिंह, मनोज, काजल, भानु प्रताप, दिलीप शुक्ला, सतपाल, मोनू, विवेक, सर्वेंद्र, अभिषेक, यतेंद्र सिंह, ज्योतिर, अंशुमानजी सहित अन्य कई दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं विहिप मासिक बैठक का यह कार्यक्रम गौतमबुद्धनगर जिला सहमंत्री विवेक राजपूत के संचालन में सम्पन्न हुआ।