स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत हुआ वॉकथॉन का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत हुआ वॉकथॉन का आयोजन

नोएडा। डॉ. डी. पी. रस्तोगी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान, के अंतर्गत एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

यह वॉकथॉन संस्थान के प्रभारी अधिकारी डॉ रवि कुमार सरदाला एवं अस्पताल प्रभारी डॉ पद्मलय रथ के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया जिसमें संस्थान के कर्मचारी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

कर्मचारियों ने वॉकथॉन के दौरान स्वच्छता संबंधी नारे लगाए और जनता को इस मुहीम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।