आईएमएस नोएडा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
नोएडा।PNI News। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी व अन्य लोगों की दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर आईएमएस नोएडा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
डॉ. सूरी ने कहा कि आईएमएस परिवार दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करता है। देश हमेशा सीडीएस रावत की देश सेवा को याद रखेगा। वही बीजेएमसी छात्र सितेश कुमार ने कहा कि आज समूचा देश शोकमय है, यह समस्त देशवासियों के लिए दुखद क्षण है, हम जनरल रावत सहित सभी शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है।


