सेक्टरों को हरा भरा, साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम सभी को उठाने होंगे कदम - धीरेंद्र सिंह

सेक्टरों को हरा भरा, साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम सभी को उठाने होंगे कदम - धीरेंद्र सिंह

"स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई को, हमें अपना स्वभाव का हिस्सा बनाना होगा"

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम कासना के पास स्थित ग्राम नटों की मढैया के प्राइमरी विद्यालय में जनसंवाद के माध्यम से ग्रामवासियों की जनसमस्याओं को जाना। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को मौके पर ही कैंप के माध्यम से शुक्रवार से पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देश निर्गत किया। उपरोक्त ग्राम में ही भ्रमण के समय टूटी हुई पुलिया और नालियों की साफ सफाई के लिए मौके पर उपस्थित ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी रजनीकांत मिश्रा व हिमांशु को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता का संदेश दिया तथा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि हमारा देश, हमारा राष्ट्र स्वच्छ रहे और स्वस्थ्य रहे। इस स्वच्छता अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ाया है तथा पूरे देश को संदेश दे रहे हैं कि अपने घर, अपने देश को अपने राज्य को स्वच्छ रखें। स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता रहना जरूरी है।"

अंत में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के सेक्टर पाई 1 की एनएफएल सोसाइटी में पहुंचकर सेक्टरवासियों से जन संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं जानी। सेक्टर वासियों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को उपरोक्त सोसाइटी में स्ट्रीट लाइट, पार्कों का रखरखाव तथा जलापूर्ति जैसी समस्याओं से अवगत कराया।

समस्याओं के समाधान के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को शीघ्र समाधान किए जाने के निर्देश निर्गत किया।