पीजी कॉलेज के छात्र नेता की अनोखी पहल
गाजीपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज गाज़ीपुर के परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी की शिकायत तथा गाजीपुर में विस्तार पटल के तहत एक विश्वविद्यालय का ऑफिस खोलने के लिए पीजी कॉलेज के छात्र नेता सोनू यादव और अन्य छात्र नेताओं के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या से समय लेकर वार्ता किया।
छात्र नेता की बात को सुनकर कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला ऐश्वर्या ने कहा कि आपकी प्रत्येक मांगों को ध्यान में रखते हुए आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द रिजल्ट में सुधार किया जाएगा और गाजीपुर में विश्वविद्यालय से संबंध विस्तार पटल के तहत एक ऑफिस विश्वविद्यालय का खोला जाएगा।
छात्र नेता सोनू यादव ने अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि गाजीपुर के छात्रों को हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान कराने के लिए हजारों रुपए खर्च करके विश्वविद्यालय जाना पड़ता है जो किसी गरीब छात्र के लिए बेहद ही पीड़ा देने का काम करता है कुलपति ने छात्र नेता की बात को सुनते हुए कहा कि पत्रक को अग्रेषित कर जल्द से जल्द गाजीपुर में विस्तार पटल खोलने की तैयारी की जायेगी।
इस मौके पर वर्तमान वाणिज्य संकाय अध्यक्ष शिवम पाल, धनंजय कुशवाहा महामंत्री प्रत्याशी, और ओम प्रकाश यादव उर्फ लालू यादव के द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय कि माननीय कुलपति महोदया निर्मला एस मौर्य को स्मृति चिन्ह के रूप में माँ सरस्वती की तस्वीर भेंट किया गया l


