सेक्टर 27 के E और F ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग ने किया दौरा
नोएडा। सेक्टर 27 के ई और एफ ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग से गौरव बंसल प्रोजेक्ट इंजीनियर तथा संजीव कुमार पी ए की टीम ने सेक्टर में दौरा किया।
सेक्टर की साफ-सफाई और सीवरेज की समस्याओं पर गौर किया। कन्हैयालाल अवाना अध्यक्ष ने सब माल पार्किंग में बने शौचालय पर कर्मचारियों की नियुक्ति की बात रखी जिस पर बंसल ने जल्दी ही कर्मचारियों को रखने का आश्वासन दिया है और तभी शौचालय साफ-सफाई से सुचारू रूप से चल सकता है सफाई कर्मचारी के बिना गंदगी और असमाजिक तत्वों का घर बन सकता है।
सेक्टर ई,एफ ब्लॉक में कुछ स्थानों पर स्थायी खड़े रहने वाले पानी, ओवरफ्लो सीवरेज ट्रीटमेंट का समाधान रखा गया है जिससे ड्रेनेज सिस्टम सही से काम करता रहे। इस बाबत भी नोट कराया है। आवासीय कल्याण समिति की टीम ने पूर्णता सहयोग किया और आशा करते हैं कि सेक्टर के दोनों ब्लाकों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान होंगा।


