आरडब्लूए पदाधिकारियों ने निवासियों के सहयोग से जमा की दिवंगत गार्ड के बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं स्कूल ड्रेस भी दिलवाईं
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में तैनात सुरक्षाकर्मी मुख्तार की डेंगू से हो गई थी मौत
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के दिवंगत सुरक्षाकर्मी मुख्तार के दोनों बच्चों की फीस बुधवार को आरo डब्लूo एo पदाधिकारियों ने जमा की है। आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी के नेतृत्व में आरडब्लूए की एक टीम ने अपने वायदे के अनुसार दिवंगत सुरक्षाकर्मी मुख्तयार चौधरी के दोनों बच्चों की फीस जमा की है।
बता दें कि मुख्तार चौधरी नामक व्यक्ति गुलमोहर एन्क्लेव में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ही मुख्तार डेंगू की चपेट में आ गया और उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुख्तार के इस दुनिया से जाने के कारण उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था जिसके बाद गुलमोहर आरडब्लूए ने सोसायटी के लोगों की मदद से मुख्तार के दोनों बच्चों की फीस जमा करने का बीड़ा उठाया था। वहीं बुधवार को फिर से आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी, गौरव बंसल, ए के जैन आदि ने दोनों बच्चों के स्कूल पहुंचकर उनकी फीस जमा करवाई। वहां उन्होंने दोनों बच्चों के परफॉर्मेंस की जानकारी भी एस वी एकेडमी के प्रधानाचार्या से ली।
प्रधानाचार्या आयुषी शर्मा ने बताया कि दोनों छात्र पढ़ने में बहुत अच्छे हैं तथा स्पोर्ट्स में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अभी खेलो इंडिया खेलों प्रतियोगिता में भी भाग लिया और वहां से पदक जीत कर लाए हैं। अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि मुख्तार गुलमोहर के परिवार जैसा था। उसके बड़े बेटे पुष्पेंद्र की कक्षा 10 व छोटे बेटे सत्येंद्र की कक्षा 9 की इस वर्ष की फीस जमा कराई गई। इसीलिए अपने साथियों के सहयोग से दोनों बच्चों की पूरे साल की फीस जमा करवाकर पुस्तकें एवं स्कूली ड्रेस दिलवाई गई है।


