सुरेश गुप्ता बने अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष

नोएडा। सेक्टर 33 नोएडा में अग्रवाल मित्र मंडल 2022-23 की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। चुनाव अधिकारी बलराज गोयल की अनुपस्थिति में संदीप अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की, संदीप अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेश गुप्ता, महासचिव प्रदीप कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील सिंगल को चुना गया। उपाध्यक्ष के तौर पर विपिन कुमार, मुकेश गुप्ता, लघ अग्रवाल सचिव पद पर दशरथ बंसल अनिल गोयल अनुज गुप्ता को चुना गया। सह सचिव पद पर सत्य प्रकाश, सुरेंद्र गर्ग, जोगिंदर बंसल चुने गए। सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी पुनीत गर्ग को मिली है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुलदीप गुप्ता,विकास जैन, मनोज अग्रवाल, रोहतास गोयल, मुकेश गर्ग, आकाशदीप, निर्मल कांत, सुरेश कुमार, राजकुमार अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपना पदभार त्याग कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को अग्रवाल मित्र मंडल का अध्यक्ष घोषित किया।
मंच का संचालन संदीप अग्रवाल ने किया। अग्रवाल मित्र मंडल के ऑडिटर के रूप में सीए मनोज अग्रवाल को चुना गया।