गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 08 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद

गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 08 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद

ग्रेटर नोएडा।PNI News। थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा ग्राम नवादा सर्विस रोड से एक गांजा तस्कर मुस्तकीम ग्राम शरीफपुर भैसरोली थाना अगौता जिला बुलन्दशहर को 08 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना बीटा 2 पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त मूल रूप से बुलन्दशहर जिले का रहने वाला है अभियुक्त की लडकी की शादी ग्राम एच्छर में हुयी है अभियुक्त अपने दामाद से मिलने के बहाने नोएडा , ग्रेटर नोएडा में आकर रेकी करके वाहन चोरी एवं पीजी के आस-पास गांजा की तस्करी कर अवैध धन अर्जित करता था, जिसको चौकिंग दौरान गाँव नवादा सर्विस रोड के पास से तस्करी के लिये लाई गई 08 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।