दनकौर में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
दनकौर। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन पूरे देश में मनाए जा रहे है, इस मेले में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी, सीएमओ गौतम बुध नगर एसीएमओ की उपस्थिति में मेले का शुभारंभ हुआ।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव ने बताया कि मेले में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित होने हेतु चिकित्सा अधिकारी अपने अपने स्थान पर लगन से कार्य कर रहे हैं। यहां आने वाले सभी मरीजों को व जनमानस को होम्योपैथिक पद्धति के महत्व को बताने व होम्योपैथिक से लाभान्वित होने के लिए जागरूक किया क्योंकि इस समय संचारी रोग अभियान भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए जो भी आवश्यक सावधानियां आम जनता को रखनी चाहिए के बारे में भी बताया गया।
इस मेले में योग प्रशिक्षक वारो योग सहायक रवि कुमार ने भी योग के महत्व को लोगों को बताया व कुछ बीमारियों को योग द्वारा ठीक किया जा सकता है। योग करने का उचित माध्यम व तरीका भी रोगियों को बताया गया। होम्योपैथिक पद्धति व योग दोनों का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है।
इस मेले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शालिनी वर्मा व चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराधा गुप्ता फार्मेसिस्ट संदीप कुमार व व्यास मुनि ने भाग लिया।


