लक्ष्मी नारायण मंदिर ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन

लक्ष्मी नारायण मंदिर ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन

नोएडा।PNI News। लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा के द्वारा इस महामारी के समय जब अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी महसूस की जा रही है उस समय 27 जून, 2021, रविवार को सेक्टर 56 में रोटरी नॉएडा ब्लड बैंक की वातनुकूलित बस में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।

रक्त दान करने के नेक काम के लिए रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था जैसा कि 93 से अधिक रक्तदाताओं की संख्या से देखा जा सकता था।
 
रक्त एकत्र करने के लिए नॉएडा रोटरी ब्लड बैंक, जिला अस्पताल, नोएडा और ज़िम्स, ग्रेटर नोएडा की टीमें आई।शिविर को 82 यूनिट रक्तदान और 11 दानदाताओं को बाद में रक्तदान करने की सुझाव के साथ एक बड़ी सफलता इस महामारी के समय में मिली।
 
शिविर प्रोजेक्ट डिरेक्टर ए. के. गुप्ता के दिशा निर्देश में संचालित किया गया। शिविर में मंदिर व आरडबल्यूए -56 के कोषाध्यक्ष जी. के. बंसल, मंदिर कमिटी के कार्यकारी सदस्य हरीश सभरवाल व संजीव बांधा ने भरपूर योगदान दिया ।

शिविर आयोजन में विशेष रूप से आरडबल्यूए -56 के प्रधान संजीव पुरी व महामंत्री संजय मावी का पूर्ण सहयोग रहा। दाताओं और स्वयंसेवकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए डा. डी. के. मोदी, डॉक्टर बिंदु श्रीवास्तव व कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिविर का दौरा किया।

आयोजको ने हृदयपूर्वक सभी रक्त दाताओं, मन्दिर के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, आरडबल्यूए के पदाधिकारियों, ज़िला अस्पताल, ज़िम्स और रोटरी नोएडा ब्लड बैंक की सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।
 
आयोजकों में मैसर्स ए. के. गुप्ता, जे एम सेठ, जी. के. बंसल, हरीश सभरवाल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, मेहक सिंह, बाबू राव, करन अनेजा, मनोज गोयल, मनोज टंडन, के. डी. शर्मा , सुशील रीयु, श्रीमती शैल माथुर, विद्या रावत आदि ने दाताओं को इस नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजक समूह ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के चेयरमैन डॉक्टर डी. के. मोदी, प्रेसिडेंट आर. एन. गुप्ता व महामंत्री ओ. पी. गोयल को उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।