ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने स्व. सुरेश तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने स्व. सुरेश तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नोएड़ा।PNI News। ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने स्वर्गीय सुरेश तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केवल ब्राह्मण समाज ही नही अपितु सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

ब्राह्मण समाज के संरक्षक गणेश शंकर त्रिपाठी (रिटा.आए ए एस) ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. सुरेश तिवारी जी हम सभी के साथ सुख-दुख मे हमेशा खड़े रहते थे।

कार्यक्रम में नोयडा के निवर्तमान विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सुरेश तिवारी सर्व समाज के लिए सुलभ रहते थे एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता सदैव ही अग्रणी रही है।

सपा के नेता सुनील चौधरी ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्व. सुरेश तिवारी जी ने जिस प्रकार नोयडा के लिए कार्य किया है वह हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष एस एन मिश्र ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको एक महान सामाजिक कार्यकर्ता बताया।
श्रद्धांजलि सभा में ब्राह्मण समिति के महासचिव हरीश मिश्र, मुकुल बाजपेई, शैलेन्द्र पाठक, सुभाष पांडेय, विकास तिवारी, अनुज त्रिपाठी, अभिनव पांडेय, लोकेश त्रिपाठी, आर पी शुक्ला, श्रीमती ममता पांडेय, डी डी तिवारी, पी के मिश्र, हरेंद्र दुबे, राम कुमार पांडेय, आकाश तिवारी, राहुल त्रिपाठी, नितेश दुबे समेत अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।