लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के अध्यक्ष बने सीए राजीव जैन
नोएडा।PNI News। लायंस क्लब दिल्ली नोएडा का अधिष्ठापन समारोह सेक्टर 51 में संपन्न हुआ। जिसमें लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के नये अध्यक्ष के रुप में सीए राजीव जैन को चुना गया। इसके पहले अनुज गुप्ता दो बार लगातार लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के अध्यक्ष रह चुके हैं। मुख्य अधिकारी वीके सक्सेना की उपस्थिति में लायन सीए राजीव जैन को अध्यक्ष, भूपेंद्र मित्तल को सचिव और धीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समस्त बोर्ड का गठन हुआ।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डीजी अशोक शर्मा मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि देश व समाज हित में हमारी संस्था से जो भी सहयोग चाहिए हम करने को तैयार हैं। वहीं राजीव जैन समेत नवगठित कमेटी ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज गुप्ता, राजीव मित्तल, संदीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, समेत तमाम लॉयन परिवार ने अपना विशेष सहयोग दिया।


