श्रम कल्याण परिषद की संगठित क्षेत्र में चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए लगा कैंप

श्रम कल्याण परिषद की संगठित क्षेत्र में चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए लगा कैंप

सहारनपुर।PNI News। श्रम कल्याण परिषद की संगठित क्षेत्र में चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए कल सहारनपुर की सुप्रसिद्ध फैक्ट्री इंडियन हर्ब्स में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित 8 योजनाओं की जानकारी वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को दी गई।

इस कार्यक्रम में डिप्टी लेबर कमिश्नर शक्ति सेन मौर्य, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारी इंडियन हर्ब्स के डायरेक्टर सुधाकर अग्रवाल, उनके सुपुत्र राघव लघु उद्योग भारती के सह सचिव विपुल गर्ग उपस्थित रहे।
ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों का पंजीकरण इन योजना में हो सके इसके लिए जोर दिया गया जिसमें इंडियन हर्ब्स के मैनेजर ने विश्वास दिलाया कि वह इन योजनाओं को अपने कर्मचारियों के मध्य में ज्यादा ज्यादा पहुंचाने की कोशिश करेंगे।