ग्रेटर नोएडा सीईओ को पितृ शोक..

ग्रेटर नोएडा सीईओ को पितृ शोक..

नोएडा।PNI News। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेन्द्र भूषण के पिता तरसेन कुमार आर्य का आज देहांत हो गया। नोएडा सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास में उनका दाह संस्कार किया गया। इस अवसर पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह , लव कुमार, पुलिस उपायुक्त रणविजय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्रा, डीजीएम अशोक अरोड़ा, समस्त जीएम एवं अन्य उच्चाधिकारियों, एक्टिव सिटिज़न टीम के मंजीत सिंह, हरेन्द्र भाटी, मनोज गर्ग समेत जनपद गौतमबुद्धनगर के तमाम गणमान्य एवं सामाजिक लोग उपस्थित थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण के पिताजी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।तरसेन कुमार आर्य सेवानिवृत्त शिक्षक थे।