समाज सेवी रश्मि पाण्डेय को किया गया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। महिला उन्नति संस्था द्वारा चलाए जा रहे महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन सदस्यों ने गौतमबुद्ध नगर की समाज सेविका एवं ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय को नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रश्मि पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए ईएमसीटी टीम सदैव तत्पर है और हम लोग आज छोटी छोटी बच्चियों को सबल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है, हमारी टीम उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि इन बच्चियों का भी भविष्य उज्जवल बन सके।
आज ईएमसीटी उपाध्यक्ष अनामिका सारस्वत, सदस्य अदिति , महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा, डॉक्टर ओमवीर सिंह बधेल आदि लोग उपस्थित रहे।


