महिला थाने में बांटी गई कोविड-किट
नोएडा।PNI News। कोविड-19 की सक्रियता को समझते हुए जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव द्वारा महिला थाना सेक्टर 39 के फ्रंटलाइन वर्कर को उपलब्ध कराई गई कोविड किट। थाना प्रभारी को कोविड- किट जिसको आयुष विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु व संक्रमण की स्थिति में शीघ्र स्वस्थ करने के लिए उपलब्ध करवाई औषधि की उपयोगिता व सेवन विधि भी बताई गई, वहां की आवश्यकता के अनुसार 50 कोविड- किट वहां कार्यरत समस्त अधिकारी व कर्मचारी हेतु उपलब्ध करवाई गई। उक्त कार्य में फार्मेसिस्ट दीपेंद्र चौहान व पवन कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ। महिला थाना प्रभारी श्रीमती नीरज चौधरी द्वारा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।


