सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, जरूरतमंदों को प्रतिदिन 2 रुपये में भोजन व स्वच्छ जल हेतु वाटर कूलर का किया शुभारंभ
नोएडा।PNI News। विश्वकर्मा पूजा व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्रह्मलीन माता पिता श्रीमती सुशीला देवी, धर्म पत्नी राम अनुग्रह नारायण की पुण्य स्मृति में श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, जरूरतमंदों को प्रतिदिन 2 रुपये में भोजन की व्यवस्था व नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने बताया कि आज तक हमारी संस्था 100 के करीब सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवा चुकी है व भोजन भी तीन वाहनों द्वारा 2100 लोगों को प्रतिदिन नोएडा में वितरित किया जाता है व यह चौथी जगह है। आज 150 पैकेट वितरित किये गए। यह व्यवस्था सेक्टर 55 के बी ब्लॉक मार्किट में शुरू की गई है जहां इससे पहले निःशुल्क ओपीडी भी 4 साल से चल रही है व जेनेरिक दवा भी उपलब्ध है। पहले यहां सिर्फ जेनेरिक दवा मिलता था लेकिन अब यहां 2 रुपये में सेनेटरी पैड भी ले सकते है। वेंडिंग मशीन में 2 रुपये का सिक्का डालकर आप एक पैड निकाल सकते हैं।
शुभारंभ महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान पब्लिक हेल्थ नोएडा के डिप्टी जनरल मैनेजर एस सी मिश्रा, प्रोजेक्ट इंजीनियर आर के शर्मा, व आरडब्लूए सेक्टर 55 अध्यक्ष गजेंद्र बंसल भी उपस्थित थे। मंच संचालन करुणेश शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समय श्रीमती ज्योति सक्सेना, जी एस नेगी, अतुल नागपाल व संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।


