बच्चों को बांटे गए पिचकारी गुलाल और मास्क
नोएडा।PNI News। सद्भावना सेवा संस्थान और युवा क्रांति सेना ने ग्राम निठारी में गरीब व असहाय बच्चो के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी गुलाल और मास्क भी बांटे गए, पिचकारी और गुलाल पा कर सभी बच्चों के चहरे खुशी से खिल उठे।

सद् भावना सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल सिंह और युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष रोहित ने सभी बच्चों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बारे में बताया और मास्क पहनकर होली का त्यौहार मनाने का भी आग्रह किया जिससे होली में इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को फैलने से रोका जा सके।
इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, अर्जुन गौतम, सुधीर राय, सुशील शर्मा आदि मौजूद थे।


