इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन का IBM 2.0 कार्यक्रम संपन्न
ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आई ए नॉएडा चैप्टर का IBM 2.0 क्रार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत लघु व मध्यम उद्योग के उद्यमी लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आईआईए संस्था यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के अधिकांश औद्योगिक जिलों में फैले 40 से अधिक अध्यायों के व्यापक नेटवर्क का प्रत्यक्ष परिणाम है। इसने 1985 में अपनी स्थापना के बाद से ही अपने उद्देश्य के लिए प्रयास करते हुए एमएसएमई सर्कल में एक प्रमुख भूमिका और सूत्रधार के रूप में खुद के लिए एक जगह बनाई है। इस संगठन के विचार सीमा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रचार और विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य को दर्शाती है , इस प्रकार से नेशनल एलायंस ऑफ यंग एंटरप्रेन्योर्स का यूपी चैप्टर अस्तित्व में आया। जुलाई 1992 में, हालांकि, NAYE का नाम बदलकर भारतीय उद्योग संघ (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) कर दिया गया, जिसमें संगठन की भूमिकाओं और उद्देश्यों को बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश की आवश्यकताओं के अनुरूप और विस्तृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हीरो मोटरसाइकिल्स के चेयरमैन महेश मुंजाल रहे। उन्होंने उद्यमियों को लघु से मध्यम और फिर लार्ज स्केल उद्योग बनाने के गुण बताये। उपस्थित प्रदीप गुप्ता, कुलपति शारदा यूनिवर्सिटी ने उद्योग और यूनिवर्सिटी के बीच बेहतर तालमेल के लिया आईआईए के प्रस्ताव को माना, इस अवसर पर आईआईए एवं शारदा यूनिवर्सिटी के बीच MOU पर हस्ताक्षर भी किये गए जिसके अनुसार आईआईए के मेंबर शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को ट्रेनिंग एंप्लॉयमेंट तथा इंडस्ट्री विजिट कराएगी तथा यूनिवर्सिटी उद्योग के साथ शोध अवं स्टार्टअप पर कार्य करेगी

इस मौके पर आईआईए के उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने अपने अनुभव साजा करते हुए बताया की किस तरह उद्यमी अपने उद्योग को बड़ा सकते हैं, निअर्ज सिंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईआईए ने सभा को सम्बोधित किय।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन संस्था की तरफ से छोटे लघु और उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद करता है वही उन संस्थाओं को लार्ज स्केल पर इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस नेटवर्क सिस्टम का आरंभ कर लोगों को जागरूक करता है, इस संस्था से छात्रों को जोड़ने के लिए लार्ज इंडस्ट्रीज में कदम रखने के लिए प्रेरित करता है और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कैसे लक्ष्य प्राप्त कर पाए उसको मदद करता है, वही इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नॉएडा चैप्टर की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमे अलग-अलग जिलों से उद्यमीओं ने स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस से प्रदर्शनी से सदस्यों को आपस में बायर सेलर मिलने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में समानित अथिति के रूप में प्रस्तुत श्री महेश मुंजाल, अध्यक्ष, मैजेस्टिक ऑटो (हीरो ग्रुप), सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष, एवरो इंडिया लिमिटेड (एवोन फर्नीचर) और शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी के गुप्ता ने सभागार में उपस्थित लघु उद्यमियों से अपना अनुभव बताते हुए उन्हें एक बड़ी संस्था बनने के तरीकों पर चर्चा की और प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शारदा यूनिवर्सिटी के साथ एक एग्रीमेंट भी साइन किया जिसका उद्देश्य उद्योग और शैक्षिक दूरी को साथ मिल कर मिटने के लिए साथ कार्य करना है ताकि नौजवान छात्र प्रैक्टिकल नॉलेज और उद्योग जगत का अनुभव अपनी पढ़ाई के दौरान हासिल कर सके। इससे इन छात्रों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी, स्टार्ट अप को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों की ट्रेनिंग कॉस्ट काम होगी और उन्हें कुशल स्टाफ मिलेगा।
आई आई ए नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राहुल जैन के अनुसार यह एक 5D प्रोग्राम था जिसमे बिजनेस नेटवर्किंग, प्रदर्शनी, मार्केटिंग, एच आर और स्टार्ट अप को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
महिला उद्यमी श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि बड़ी प्रदर्शनियों के रेट सुनके जहां लघु उद्यमी हमेशा पीछे हट जाते है वहा आई आई ए ने मात्र 5100 में उन्हें यह अवसर प्रदान एक सच्चे मित्र की तरह प्रदान किया जिससे उन बहुत उत्साह मिला और फायदा भी हुआ।
आई आई ए के सह सचिव मनीष गुप्ता का कहना है कि इस कार्यक्रम के द्वारा हमने उद्योग और शैक्षिक जगत के बीच का फैसला मिटने के साथ साथ बड़े और लघु उद्यमियों को भी नजदीक लाने की पहल की है जो तीनों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में आई आई ए नोएडा चैप्टर के साथ ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर, हापुड, सिकंदराबाद और बुलंदशहर चैप्टर के उद्यमियों ने भाग लिया भी हिस्सा लिया।


