प्रधान बना सफाई कर्मी, लबालब लब हुआ नाली

प्रधान बना सफाई कर्मी,  लबालब लब हुआ नाली

गाजीपुर बिरनो क्षेत्र मे सफाई करमचारीयों पर संबंधित अधिकारियों की मेहरबानी देखने को मिल रही है या कहें सफाई कर्मचारी बेचारा की स्थिती मे दिखाई दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के आलोचना सुन फावङा उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं प्रधान जी।

ताजा मामला बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत भङसर गांव का है जहां पर लगभग छः हजार की जनसंख्या विराजमान रहती है लेकिन अब इस गांव का ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता गांव की सफाई को लेकर सफाई कर्मियों के नियुक्ति के संबंध दो महिने से संबंधित अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी अनुराग राय, व एडीओ पंचायत अवनेन्द्र कुमार से अनुनय विनय कर थक गए लेकिन सफाई कर्मचारीयों की तैनाती तो संबंधित अधिकारियों के कान मे जूं तक नहीं रेंगा और सफाई कर्मचारी की तैनाती के लिए अधिकारी आज कल कहकर एक दुसरे के ऊपर टोपी पहनाते रहे लेकिन सफाई कर्मचारीयों की आज तक तैनाती नहीं हो पाई। शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रती महिलाओं का ध्यान रखते हुए ग्राम प्रधान ने गजब का पहल किया दर्जन भर ग्रामीणों के साथ नाली की सफाई मे खुद ग्राम प्रधान जुट गए देखते ही देखते सैकङो की संख्या में ग्रामीण ग्राम सभा मे स्थित प्राथमिक पाठशाला पहुंचे और ग्राम प्रधान के साथ सफाई मे जुट गए लेकिन ईस बाबत ग्राम प्रधान ने ब्लाक स्तर पर सफाई कर्मचारीयों की ट्रांसफर पोस्टिंग मे बङा झोल बताया आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने कहा की सफाई ना करने की तैनाती पर ध्यान दिया जाता है । ग्राम सभा मे अस्थाई गौशाला भी है जहां पर सात सफाई कर्मियों की तैनाती भी है पशुओं की संख्या 165 से ज्यादा है उनके देखभाल मे पुर्व मे मुख्य सचिव के उपस्थिती मे तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश के बाद तैनाती की गई थी लेकिन अब स्वच्छता अभियान मे पलिता लगा रहे है संबंधित अधिकारी।

इस संबंध मे जब खण्ड विकास अधिकारी अनुराग राय से संपर्क किया गया तो उन्होने कहा की बहुत जल्द उच्च अधिकारी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराकर सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

आक्रोशित ग्रामीणों मे सत्येंद्र गुप्ता, राजेश पटेल, सुकालू राजभर, बाढू पटेल, जवाहीर गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, कृष्णा राजभर और बिरू राजभर रहे मौजूद।